फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

विज्ञापन
protest
कठुआ में पाकिस्तान का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : KATHUA
कठुआ/बिलावर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी के विरोध में बजरंग दल ने रोष जताते हुए पुतला फूंका। शहीदी चौक में दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिला संयोजक राजन बजरंगी ने कहा कि सीमा पर पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले नागरिकों को परेशान कर रहा है। सीमावर्ती लोगों के घर और फसलें बर्बाद हो रही हैं। कश्मीर में सरपंच की हत्या पर भी रोष जताते हुए कार्यकर्ताओं ने गैर राष्ट्रवादी ताकतों पर निशाना साधा। कहा कि कश्मीर के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के लिए लगातार साजिशें रची जा रही हैं लेकिन आतंकवादी संगठन अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाएंगे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यूएन से मांग की है कि पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित किया जाए और नकेल कसते हुए वहां पर जारी आतंकी कैंपों को बंद करवाया जाए। बिलावर में भी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मांडली चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर रोष जताया। जिला प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगाए। परिषद के सदस्यों ने सरपंच अजय पंडिता अमर रहे के नारे भी लगाए। इस दौरान बजरंग दल के संयोजक नीरज शर्मा, सह संयोजक पुष्पेंद्र सिंह, चंद्रभूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed