फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest for water

Kathua News: वार्ड 2 में 12 दिन से पानी की आपूर्ति बंद, लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
protest for water
-खाली बर्तन लेकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 2 के लोगों का गुस्सा वीरवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। 12 दिन से पानी की सप्लाई बादिधत होने से परेशान लोगों ने खाली बर्तन लेकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
प्रदर्शनकारी सुरजीत सिंह, रतन सिंह, सत्या देवी, प्रेम सिंह और अन्य लोगों ने जल शक्ति विभाग पर आरोप लगाया के नगर कमेटी के वार्ड 2 में 12 दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के बारे में कई बार जल शक्ति विभाग को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि स्थानीय लोग गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों पर पेयजल के लिए निर्भर हैं। उन्हें 2 किलोमीटर दूर जाकर पेयजल लाना पड़ता है। इलाके में बारिश हुए तीन महीनों से अधिक का समय बीत गया है और प्राकृतिक पेयजल स्रोतों मे पानी का जलस्तर कम होने की वजह से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर उन्हें पेयजल सप्लाई उपलब्ध नहीं करवाई गई तो लोग जल शक्ति विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन कार्यों में स्थानीय कई महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed