{"_id":"5ca6e33785ca315d599f6dfebfcef743","slug":"protest-against-terrorist-attack-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट में हुए आतंकी हमले गुस्साए लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के हुक्मरान एक ओर हाथ मिलाते हैं तो दूसरी ओर भारत को छलनी करने के लिए आतंकियों को यहां भेजते हैं।
पाकिस्तान की इन ओछी हरकतों को भारत को समझना होगा और उसे कड़ा जवाब देना होगा। पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए छन्न अरोड़ियां के लोगों ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है ताकि इस तरह की हिमाकत दोबारा न हो। केआर रैणा ने कहा कि भारत के नरम रुख को पाकिस्तान कमजोरी समझकर हर बार पीठ में छुरा घोंपने का काम करता है। उन्होंने कहा कि पठानकोट एयरबेस पर हमला एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है।
विज्ञापन
पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बन चुका है और वहां भारत के खिलाफ लगातार साजिश रची जाती है। कारगिल में भी कुछ ऐसा ही हुआ और अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान होकर आए तो एक और साजिश को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान आतंक को बढ़ावा दे रहा है। इसके पीछे नवाज शरीफ का पूरा हाथ है। ऐसा नहीं हो सकता कि पाकिस्तान की धरती पर आतंकी तैयार हो रहे हैं और पाक प्रधानमंत्री को इसकी खबर न हो।
उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में राकेश कुमार, विजय कुमार, अश्विनी कुमार, शाम सिंह, अवतार सिंह शामिल रहे।