{"_id":"3045b371b799568be99a6ab58071fad3","slug":"protest-against-government-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम सभा में अधिकारी नहीं पहुंचे तो भड़क उठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम सभा में अधिकारी नहीं पहुंचे तो भड़क उठे ग्रामीण
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम सभा के जरिए लोगों की समस्याएं उनके इलाके में ही सुनने के अधिकारियों के वादे को पूरा न किए जाने पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर बड़ी संख्या में ग्रामीण नारेबाजी करते हुए पहुंचे थे। मढ़ीन में आम सभा के आयोजन की जानकारी ग्रामीणों को दी गई थी।
लोगों की समस्याएं उनके गांव में ही सुनने का आश्वासन देकर सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने का न्योता दिया गया था। बैठक मंगलवार को होनी थी, लेकिन यहां कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। कई घंटों के इंतजार के बाद ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में शामिल शिवदेव सिंह ने कहा कि इससे साफ है कि आम लोगों के प्रति अधिकारी जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहे हैं। कार्यालयों में जाना हो तो अधिकारी नहीं मिलते। पूरे गांव को इकट्ठा कर अधिकारियों को बैठक में नहीं आना निंदनीय है। इस संबंध में ग्रामीणों ने तहसीलदार को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन