फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protesh against govenrment

सरकार पर बिफरे बिजली कर्मी

Wed, 06 Jan 2016 12:36 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Protesh against govenrment

बिजली कर्मचारियों की मांगों पूरा नहीं किए जाने के विरोध में प्रोविंशियल इलेक्ट्रिक इंप्लाइज एसोसिएशन ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने पिछले साल भी वादा किया था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। पूरा साल बीत जाने के बावजूद एक भी मांग पूरी नहीं की गई।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पीसी शर्मा ने कहा कि उन्होंने सात साल पूरे कर चुके डेलीवेजरों को पक्का करने, एसआरओ-59 लागू करने, सर्किल और प्रांतीय स्तर पर डीपीसी करने और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर को तकनीकी ग्रेड देने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने वर्ष 2015 को आश्वासनों में ही निकाल दिया।
विज्ञापन


किसी भी मांग पर गौर तक नहीं किया। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो उन्हें मजबूरन उग्र प्रदर्शन करना होगा। मदन लाल ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी जान पर खेलकर लोगों को बिजली सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सरकार को कर्मचारियों के काम और जान की फिक्र होती तो वह उनकी मांगें पूरी करती। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की उपेक्षा से डेलीवेजरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डेलीवेजरों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उनका वेतन भी कम है, जिससे परिवार को गुजारा मुश्किल में है। एसआरओ लागू नहीं होने से कई सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। राज्य सरकार को मांगों के बारे में कई बार बताया जा चुका है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह उपेक्षा और भेदभावपूर्ण रवैया समझ से परे है।


डेलीवेजर पूरी लगन और मेहनत से काम कर रहे हैं,  लेकिन सुविधाओं और लाभ देने की ओर सोचा नहीं जा रहा है। सरकार कर्मचारियों के साथ धोखा और वादाखिलाफी कर रही है। सरकार से कई बार मांगें पूरी करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन केवल आश्वास ही दिए गए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर अपनी नीतियों को बदलकर उनकी मांगें पूरी नहीं किया तो उग्र प्रदर्शन और हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में राकेश गुप्ता, कमल किशोर, संजय शर्मा, पवन कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed