फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Procession in celebration of Christmas taken out with pomp, tableaux captivated

धूमधाम से निकाली क्रिसमस के उपलक्ष्य में शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

विज्ञापन
Procession in celebration of Christmas taken out with pomp, tableaux captivated
शोभायात्रा शामिल इसाई बिरादरी की महिलाएं। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। क्रिसमस के उपलक्ष्य में ईसाई समुदाय के लोगों ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। कोरोना महामारी के कारण एक साल के अंतराल पर वीरवार को देर शाम निकाली गई शोभायात्रा में भाग लेने वाले बिरादरी के सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल युवा जहां डीजे की धुन पर झूमते दिखे। वहीं महिलाओं ने धार्मिक गीत गाकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर अपनी खुशी जताई। इस दौरान सभी धर्म और जाति के लोगों ने शोभायात्रा में हिस्सा लेकर बिरादरी के सदस्यों के साथ खुशी साझा की।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 10 पुराने बस स्टैंड से शुरू हुई शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के माध्यम से प्रभु यीशु के जीवन को दर्शाया गया। जिसमें छोटे बच्चे सांता क्लाज की वेशभूषा में खूब इतराए। नन्हीं परियों की वेशभूषा में बच्चियों ने सबका मन मोह लिया। वही ढोल-नगाड़ों, डीजे और पटाखों की गूंज से माहौल खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा यात्रा जराई चौक से होती हुई मुखर्जी चौक से बाजार चौक पहुंची। फिर कॉलेज रोड से शहीदी चौक और अंबेडकर पुल स्थित बेरश्वा चर्च पहुंची और प्रार्थना सभा के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान सांता क्लाज बने युवक ने बच्चों में मिठाइयां बांटी। इस मौके पर दानिश चीदा ने बताया कि शहर में हर साल क्रिसमस पर शोभायात्रा निकाली जाती रही है। गत वर्ष कोरोना के कारण इसे स्थगित रखा गया था। उन्होंने कहा कि इस बार दोबारा क्रिसमस के उपलक्ष्य में समुदाय के लोगों ने इसका आयोजन कर प्रभु यीशु को याद किया है। प्रभु ईसा मसीह ने धरती पर आकर लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया और नफरत, बैर और आपसी भेदभाव को दूर कर लोगों को एक साथ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा ने कहा कि आज लोगों के बीच आपसी भेदभाव की भावना आ चुकी है ऐसे में उन्हें प्रभु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए मानवता का संदेश देने वाले ईसा मसीह को याद करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर लोगों में एकता होगी तभी लोग एक साथ रह पाएंगे और उन्हें बाहरी ताकतों से लड़ने की शक्ति भी मिलेगी। शोभायात्रा में जिला विकास परिषद के उपचेयरमैन रघुनंदन सिंह बब्लू, लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैर रविंद्र शर्मा, भाजपा नेता चौधरी सुल्तान खान के अलावा काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

शोभायात्रा में शामिल गणमान्य व इसाई बिरादरी के सदस्य। संवाद

शोभायात्रा में शामिल गणमान्य व इसाई बिरादरी के सदस्य। संवाद- फोटो : KATHUA

शोभायात्रा में झूमता नाचता सांताक्लाज। संवाद

शोभायात्रा में झूमता नाचता सांताक्लाज। संवाद- फोटो : KATHUA

क्रिसमस पर निकाली गई शोभायात्रा में प्रस्तुत झांकी। संवाद

क्रिसमस पर निकाली गई शोभायात्रा में प्रस्तुत झांकी। संवाद- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed