{"_id":"67feb3f7956065fd88062b4c","slug":"problems-related-to-hypertension-heart-disease-and-joint-pain-found-in-patients-kathua-news-c-201-1-knt1008-119284-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हाइपर टेंशन, हृदय व जोड़ों के दर्द की समस्याएं ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हाइपर टेंशन, हृदय व जोड़ों के दर्द की समस्याएं ज्यादा
Wed, 16 Apr 2025 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
छन्न अरोड़ियां में शिविर के दौरान मरीजों की जांच करते डॉक्टर। संवाद
- फोटो : kathua
कठुआ। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छन्न अरोड़ियां में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टर ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचने के साथ ही उन्हें परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध करवाईं।
मंगलवार को आयोजित इस शिविर में आयुष स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीत रैणा ने शिविर में आए 174 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें आवश्यक दवाएं भी वितरित कीं। इस दौरान आने वाले लोगोंं की ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की निशुल्क जांच की गई। रैणा ने बताया कि शिविर में आने वाले ज्यादा लोगों में हाइपर टेंशन, दिल के रोग और जोड़ों की दर्द से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। जिन्हें चिकित्सकीय सलाह और दवाएं दी गई है। उन्होंने शिविर में आने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए मौसम के अनुसार इस मौसम में गर्मी से बचाव करने के बारे में जानकारी दी।लिहाजा लोग पानी उबालकर पीने के साथ आपने भोजन में फल और सलाद काे शामिल करने, सुपाच्य भोजन करने के अलावा मसालेदार भोजन से बचने की सलाह दी। संवाद