फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem,school,kathua news

सुबह साढ़े आठ बजे के बाद भी बंद था स्कूल, कमरों पर लटके थे ताले

विज्ञापन
problem,school,kathua news
बिलावर। मल्हार शिक्षा जोन के प्राइमरी स्कूल छिवली के सुबह 8:30 बजे के बाद भी बंद पाया गया। सभी कमरों पर ताले लटके थे। स्कूल में एक ही शिक्षक तैनात है, वह भी नहीं पहुंचा था। इसे देखकर बच्चों ने अपने अभिभावकों को बताया। इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि स्कूल समय सारणी के अनुसार नहीं खोला जा रहा, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। तीन दिन पहले ही गर्मियों की नई समय सारणी शुरू की गई है और सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आदेशों का पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में सरकारी स्कूल में यह लापरवाही देखने को मिली है।
विज्ञापन

अभिभावक राकेश कुमार, यशपाल, मुल्क राज, पवन कुमार, रवि, बिल्लो देवी और इंद्रों देवी ने बताया कि सुबह 8:00 बजे स्कूल खोलने के निर्देश जारी हुए हैं, लेकिन सही समय पर स्कूल नहीं खोला जाता। स्कूल में 40 विद्यार्थी हैं, जिन्हें पढ़ाने के लिए एक ही शिक्षक तैनात किया गया है। सुबह 8:30 बजे के बाद भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अधिकारी ने जांच के लिए कहा
डिप्टी सीईओ बिलावर चमन लाल ने बताया कि मामला गंभीर है और इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल में एक शिक्षक तैनात है और दूसरे शिक्षक को तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed