{"_id":"5ea876df8ebc3e9065580b7a","slug":"problem-kathua-news-jmu208872759","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीसदी विद्यार्थियों के पास नहीं एडॉइड फोन, कैसे पढ़ें ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी विद्यार्थियों के पास नहीं एडॉइड फोन, कैसे पढ़ें ऑनलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपजिले के अधिकतर क्षेत्रों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ नहीं मिल पा रहा। 50 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थियों के पास तो एंड्रॉइड फोन भी उपलब्ध नहीं हैं। ब्रॉडबैंड सुविधा भी रामकोट, नगरोटा, फिंतर, देवल सहित बिलावर के कुछ ही इलाकों में है, 95 फीसदी क्षेत्र में यह सुविधा भी नहीं है। इससे बीते डेढ़ माह से बच्चों को पढ़ाई संबंधित जानकारियां नहीं मिल पा रही हैं। ऊपर से लॉकडाउन होने से सभी स्कूल और कॉलेज बंद हो गए हैं। अभिभावक रामनरेश, किशोरी लाल, अरुण शर्मा, गुलशन कुमार आदि ने बताया कि जो विद्यार्थी गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं उनके और उनके परिवारों के पास एंड्राइड फोन नहीं है, फिर किस प्रकार वे ऑनलाइन पढ़ाई कर पाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों के परिवारों के पास फोन उपलब्ध हैं, उन्हें भी 2जी स्पीड कम होने से ऑनलाइन पढ़ाई करने में मुश्किलें आ रही हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन जल्द इस समस्या को हल करें। अभिभावकों ने मांग की कि जिन विद्यार्थियों के पास एंड्रॉइड फोन नहीं है उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई कराने के लिए सरकार कोई न कोई प्रबंध करे, जिससे आर्थिक तंगी से जूझने वाले परिवारों के विद्यार्थियों को राहत महसूस हो सके। इसके साथ ही 4जी इंटरनेट सुविधा दी जाए।