फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Prisoner's body found hanging from a trap in the bathroom of the jail

जेल के बाथरूम में फंदे से झूलता मिला कैदी का शव

विज्ञापन
Prisoner's body found hanging from a trap in the bathroom of the jail
कठुआ। जिला जेल में पंजाब के 45 वर्षीय विचाराधीन कैदी रजिंदर सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह फाजिल्का के कुंडल गांव का रहने था और 7 नवंबर 2019 से जेल में बंद था। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वह नशे की तस्करी के आरोप में जेल में बंद था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बुधवार रात लगभग ढाई बजे के लगभग कैदी राजिंदर सिंह जेल के बाथरूम में फंदे से लटका पाया गया। अपनी बेड शीट को ही उसने फांसी के फंदे के रूप में इस्तेमाल किया था। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया। जेल के स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

----------
कैदी एनडीपीएस मामले में विचाराधीन था। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और उसके परिजनों को सूचित किया गया है। उनके आते ही शव सौंप दिया जाएगा।
-रमेश चंद्र कोतवाल, एसएसपी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed