फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   President Charanjit Singh Bhola for the third time

तीसरी बार प्रधान चरणजीत सिंह भोला

विज्ञापन
President Charanjit Singh Bhola for the third time
आधिकारिक रूप से जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बनने के बाद शहर में कमेटी के अन्य सदस्यो? - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के हालिया चुनाव में जीत हासिल करने वाले चरणजीत सिंह भोला एक बार फिर कमेटी के जिला प्रधान बन गए हैं। वीरवार को अपने आठ समर्थकों को जिला चुनाव अधिकारी राहुल पांडेय के समक्ष पेश करते हुए उन्होंने अपनी दावेदारी साबित कर दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर लगातार तीसरी बार प्रधान की जिम्मेदारी संभालने वाले भोला ने जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, महासचिव प्रवीण सिंह, संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह व कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह को नामित किया। जिसे जिला चुनाव अधिकारी ने अधिकृत किया। इसके साथ ही एक महीने से चल रही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।
विज्ञापन

सभी आधिकारिक प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद डीसी कार्यालय परिसर से अपनी टीम के साथ बाहर निकले भोला ने समर्थकों के साथ खुशी मनाई। खुली जीप में सवार होकर विजय जुलूस निकाला और ढोल नगाड़े के साथ मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा तक लोगों का अभिवादन करते हुए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भोला ने गुरुग्रंथ साहिब का नमन करते हुए कहा कि 2003 में पहली बार प्रधान बनने के बाद से लगातार तीसरी बार जीत हुई है। इस दौरान जिम्मेदारियों कोे निभाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में चार निर्वाचन क्षेत्र से निर्विरोध प्रत्याशियों की जीत भी ऐतिहासिक है। लोगों का यह समर्थन उन्हें काम के आधार पर ही मिला है। जिसका सबूत लखनपुर निर्वाचन क्षेत्र से मास्टर प्रवीण सिंह की जीत है। उक्त सीट पर पिछले कई सालों से महंत मंजीत सिंह के समर्थक जीत हासिल करते आए हैं। महासचिव प्रवीण सिंह ने कहा कि आज का मतदाता काफी जागरूक हो चुका है और वह अपने मत का प्रयोग उसी के पक्ष में करता है, जो धर्म और समाज के लिए उपयोगी हो। नई कमेटी के सदस्य पूरे जिले की संगत की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। इस मौके पर कमेटी के हरभजन सिंह, कश्मीर सिंह और भूपिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed