{"_id":"68d06254812e9833c50c0d8c","slug":"preparations-in-full-swing-for-basohli-festival-kathua-news-c-201-1-knt1009-124377-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बसोहली उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बसोहली उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन
आगामी 28 सितंबर से शुरू होने वाले तीसरे बसोहली उत्सव के लिए तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। रविवार को जिला उपायुक्त राजेश शर्मा ने उत्सव के प्रमुख स्थलों का दौरा कर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
डीसी राजेश शर्मा ने नगर कमेटी बसोहली के अधिकारियों को उत्सव के दौरान पूरे नगर में सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट की 24 घंटे कार्यशीलता सुनिश्चित करने के साथ-साथ अटल सेतु और बसोहली किला को रोशन करने के भी निर्देश दिए।
जिला उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उत्सव के दौरान बसोहली की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। उन्होंने फ्लोरीकल्चर विभाग को बसोहली किले के आसपास सौंदर्यीकरण और झाड़ियों की सफाई करवाने का निर्देश दिए। पशुपालन विभाग और डायट बसोहली को अपने परिसर पार्किंग के लिए चिन्हित करने के लिए कहा ताकि वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जा सके।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग के विश्रामगृहों और जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था देखी। इस मौके पर जिला उपायुक्त ने खेल विभाग को उत्सव के दौरान खेल प्रतियोगिताओं की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इस बार उत्सव में फोटोग्राफी प्रतियोगिता, स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी, लोक कला प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर की लोक नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और साहित्यकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।