{"_id":"68582ed5cf00f21bf00c2c4a","slug":"preparations-for-the-historic-fair-in-bani-are-complete-mla-assures-support-kathua-news-c-201-1-knt1006-121276-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी में ऐतिहासिक मेले को लेकर तैयारियां पूरी, विधायक से मिला सहयोग का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी में ऐतिहासिक मेले को लेकर तैयारियां पूरी, विधायक से मिला सहयोग का आश्वासन
Sun, 22 Jun 2025 09:57 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
- 25 से 27 जून तक होगा आयोजन
- मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दंगल और प्राकृतिक सौंदर्य बनेगा आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। आगामी 25 से 27 जून तक आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक बनी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसको लेकर पहाड़ी कल्चर मंच की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले की रूपरेखा, व्यवस्थाएं और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, बैठक के उपरांत मंच के सदस्यों ने विधायक बनी डॉ. रामेश्वर सिंह से मिलकर आयोजन को सफल बनाने के सहयोग की अपील की।
मंच के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि मेले में आने वाले दर्शकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पीने के पानी, और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पूरी तैयारी की जा रही है। तीन दिवसीय इस मेले में स्थानीय, हिमाचली, पंजाबी और जम्मू-कश्मीर के कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो कि मेले का मुख्य आकर्षण होगा।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में 25 जून को स्थानीय गायकों की प्रस्तुतियां होगी। जबकि 26 जून को हिमाचली और स्थानीय कलाकारों का मंचन होगी। जबकि अंतिम दिन 27 जून को पंजाबी, हिमाचली और स्थानीय कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां इस कार्यक्रम में अपना रंग भरेगी। इसके साथ ही हिमाचल, पंजाब व अन्य राज्यों से आए पहलवानों के बीच दंगल प्रतियोगिता भी मेले में आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस कार्यक्रम में डीसी कठुआ सहित बनी और बसोहली के विधायक विशेष अतिथि के रूप में मेले में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह मेला केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य और आनंद का उत्सव भी है। जो बनी के ऊंचे पहाड़, बहते झरने, देवदारों की हरियाली, ठंडी हवाएं और बनी की शांत वादियां पर्यटकों को गर्मी में राहत देने का अहसास कराती हैं।यहां आने वाले लोग स्थानीय व्यंजनों और खास पहाड़ी खानपान का भी भरपूर आनंद लेते हैं। हर साल बड़ी संख्या में लोग केवल मेला ही नहीं, बल्कि बनी के मौसम और माहौल का लुत्फ उठाने भी आते हैं।
पहाड़ी कल्चर मंच ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में भाग लेकर इसे और भी भव्य बनाएं। वहीं, विधायक बनी ने कहा कि यह मेला क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का उत्कृष्ट अवसर है।