{"_id":"67ba23788d315c5de0073903","slug":"pre-fabricated-pavillon-made-in-budhi-stadium-kathua-news-c-201-1-knt1009-117647-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बुद्धि स्टेडियम में 15 लाख से बनेगा प्री फेब्रिकेटिड पवेलियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बुद्धि स्टेडियम में 15 लाख से बनेगा प्री फेब्रिकेटिड पवेलियन
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने 15 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बरनोटी ब्लॉक के बुद्धि खेल स्टेडियम में अधूरे पड़े पवेलियन के लिए जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की ओर से 15 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इससे अधूरे पड़ा काम शुरू होगा और प्री-फेब्रिकेटिड पवेलियन विकसित किया जाएगा। परिषद की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
खेल परिषद अधिकारियों की मानें तो एक दशक पहले ग्रामीण इलाके में खिलाड़ियों को सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बुद्धि में खेल मैदान का निर्माण शुरू किया था। लेकिन पर्याप्त फंड न होने से स्टेडियम का काम अधर में था। हालांकि वर्ष 2019-20 में लैंगुएशिंग प्रोजेक्ट के तहत लगभग 67 लाख की राशि निर्धारित की गई थी। इससे मैदान की चारदीवारी सहित मैदान को समतल बनाना, बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट और पैवेलियन का निर्माण करना था।
इस राशि से स्टेडियम के भीतर बैडमिंटन व बास्केटबाॅल कोर्ट बनाकर मैदान को खेलने लायक तो बना दिया गया। लेकिन पवेलियन का कार्य अधूरा रह गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि पैवेलियन का ढांचा तो खड़ा हो गया, लेकिन इसके ऊपर छत की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोगों ने कई मंचों पर पवेलियन को पूरा करने का मुद्दा भी उठाया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पवेलियन का काम पूरा करने के लिए खेल परिषद ने 15 लाख रुपये की व्यवस्था की है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द बुद्धि स्टेडियम प्री-फेब्रिकेटिड पवेलियन का काम मुकम्मल होगा। इससे ग्रामीण इलाके में भी खेल सुविधाओं का इजाफा होगा।
-- -संजीव शर्मा, कार्यकारी अभियंता, खेल परिषद जम्मू।