फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Power supply stalled due to breaking of poles

खंबे-तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
Power supply stalled due to breaking of poles
हीरानगर। बारिश और आंधी के कारण उपमंडल के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद कुछ इलाकों में रविवार शाम तक बिजली बहाल हुई, लेकिन कुछ गांव अंधेरे में ही डूबे रहे। शनिवार दोपहर बाद बारिश शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही बिजली बंद हो गई। रात को आंधी के कारण पेड़ और खंबे टूटने से कई जगहों पर बिजली की तारें टूट गईं। जिनकी मरम्मत में विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरे दिन भी बारिश जारी रहने के कारण विभाग के कर्मचारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में बिजली बंद रहने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी शनिवार शाम से ही काम में जुट गए हैं। कुछ इलाकों में खंबे टूटने से काफी नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से मरम्मत कार्य में थोड़ी देरी जरूर हो रही है, लेकिन विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed