फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Poor people got a home

गरीब परिवार को मिला अपना घर

विज्ञापन
Poor people got a home
मंगलूर में बलबीर के परिवार के साथ खड़े केयर कल्ब जम्मू के सदस्य। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के मंगलूर में पिछले 16 वर्षों से एक छोटी सी दुकान में रह रहे परिवार को केयर क्लब जम्मू की मदद से रहने के लिए घर मिल गया है। टांगों से अपाहिज बलबीर के परिवार के लिए क्लब ने दो कमरे और एक बाथरूम बनवाया, जो रविवार को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बलबीर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पिछले 16 वर्षों से एक छोटी सी दुकान में रह रहा था। पत्नी लोगों के घरों में काम कर घर का खर्च चला रही थी। ऐसे हालात में रहने के लिए घर बनाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था।
विज्ञापन

इस परिवार के हालात की जानकारी जब क्लब को मिली, तो क्लब ने इनके सहयोग के लिए काम करना शुरू कर दिया। क्लब ने इनके रहने के लिए छोटा सा घर बनाने का काम शुरू किया जिसे कुछ महीनों के बाद पूरा कर लिया है। रविवार को क्लब के सदस्यों ने बनाए दो कमरे और एक बाथरूम का घर इस परिवार को सौंप दिया। क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस कार्य में क्लब को स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला। दियाला चक के गुरदेव चंद ने बाथरूम के निर्माण का पूरा खर्चा उठाया। सदस्यों ने कहा कि क्लब पहले भी इस तरह के जरूरतमंद लोगों की मदद करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रहने के लिए घर मिलने से खुश बलबीर और उसके परिवार ने सभी सदस्य और अन्य लोगों का आभार जताते करते हुए कहा कि उनके सहयोग से एक घर बनाने का सपना साकार हुआ है। इस मौके पर विजय चौधरी, नेहा डीगरा, मूल राज गुप्ता, पूनम, बलवंत चौधरी, दविंदर चौधरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed