{"_id":"a8d62b6f9a3754ca5bba5a8c623212a9","slug":"polution-is-a-challenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण की समस्या से निपटना होगी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण की समस्या से निपटना होगी चुनौती
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से कठुआ तक के क्षेत्र को इंडस्ट्रियल कॉरीडोर के रूप में विकसित करने की तैयारी के बीच प्रदूषण की चुनौती का बढ़ना लाजमी हो गया है।
विज्ञापन
कठुआ के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में नई इकाइयों को स्थापित किया जा चुका है। हजारों कनाल भूमि का अधिग्रहण कर घाटी औद्योगिक क्षेत्र भी उद्योग धंधों के लिए तैयार होने जा रही है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अभी से चिंताएं उठने लगी हैं।
विज्ञापन
दरअसल मौजूदा औद्योगिक क्षेत्र शहर की उत्तर दिशा में स्थित है। शहर के बिल्कुल नजदीक स्थित औद्योगिक क्षेत्र से स्थानीय जनजीवन को कई परेशानियां सामना करना पड़ रहा है। जम्मू से लेकर कठुआ तक के इलाके को उद्योग मंत्री ने इंडस्ट्रियल कॉरीडोर के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
मंत्री के अनुसार हर औद्योगिक क्षेत्र में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होंगे। लेकिन मजेदार बात है कि वर्तमान में सैकड़ों छोटी बड़ी औद्योगिक इकाइयां चलने के बावजूद कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट को स्थापित करना मुमकिन नहीं हो पाया है।
ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र से बहकर आने वाली गंदगी शहर के बीच से होकर गुजरती है। एक तरफ वायु प्रदूषण तो दूसरी तरफ जल प्रदूषण की समस्या बनी हुई है, जिसे नियंत्रित करने के तमाम दावे खोखले साबित होते हैं।