फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   poltical news

पूर्व एमएलसी के आरोप गंभीर, डॉ. जितेंद्र दें इस्तीफा : कांग्रेस

विज्ञापन
poltical news
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा द्वारा खनन मामले में अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गए आरोपों की जिला कांग्रेस कमेटी ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज डोगरा ने कहा कि पूर्व एमएलसी द्वारा जो भी आरोप लगाए हैं, वह गंभीर है। वह सरकार के पारदर्शिता के दावों की पोल खोलता है। लिहाजा मांग करते है कि केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मंत्री पद से इस्तीफा दें। इसके बाद मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। अगर जांच में वह निर्दोष पाए जाए जाते हैं, तो वह फिर मंत्री बनें।
विज्ञापन

डोगरा ने कहा कि जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से ही इसे खनन माफिया, शराब माफिया और टोल माफियाओं के सहारे छोड़ दिया गया है। इसका नजीता है कि आज जम्मू कश्मीर का हर नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्रदेश में खनन माफियाओं का वर्चस्व बढ़ने से जो निर्माण सामग्री दो वर्ष पूर्व उन्हें 5 सौ रुपये से मिला करती थी उसे आज 4 हजार रुपये में खरीदना पड़ रहा है। हाईवे पर जगह-जगह लगने वाले टोल ने लोगों का जीना हराम कर रखा है।
विज्ञापन

स्थिति ऐसी हो गई है कि लगता है माफियाओं का ही राज हो गया है। यह सत्ताधारी पार्टी के संरक्षण के बिना संभव नही है। उन्होंने कहा कि पूर्व एमएलसी जो कि खुद पार्टी के वरिष्ठ नेता है अगर उनको आज अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ बाहर आना पड़ा है तो हालात का अंदाजा लगाना सहज है। उन्होंने जिस तरह से केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराया है, उससे साफ है कि कही न कही कोई गड़बड़ अवश्य है। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि अभी तक पार्टी के किसी भी नेता द्वारा उनके आरोपों का जवाब भी नही दिया है। इस मौके पर सुल्तान चौधरी, नरेंद्र खजूरिया, परमजीत सिंह पम्मा आदि नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed