फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

दिल्ली से जो मांगोगे, वो मिलेगाः राज्यपाल

विज्ञापन
political news
मेडिकल कॉलेज कठुआ का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक व साथ में मौजूद अन्य नेता। अमर उजाल? - फोटो : KATHUA
कठुआ। दिल्ली का रवैया है, जो मांगोगे वो मिलेगा। कोई भी चीज ऐसी नहीं जो प्रधानमंत्री नहीं दे सकते हों। यह बातें राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जीएमसी कठुआ के उद्घाटन और दौ सौ बेड के अस्पताल के शिलान्यास के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के कारण यदि नेताओं को लगता है कि कुछ खोया है, तो ज्यादा से ज्यादा पाने की कोशिश करें। केंद्र ने हाथ खोल रखे हैं और जम्मू कश्मीर के विकास में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करते समय ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी मंदिर का शुभारंभ कर रहा हूं। इन संस्थानों से डॉक्टर, नर्स, नर्सिंग के रूप में निकलने वाले लोगों को भगवान की प्रतिमूर्ति मानता हूं। अनंतनाग, बारामूला, राजौरी, कठुआ और डोडा को पांच कॉलेज मिले हैं। कुपवाड़ा, हंदवाड़ा और लेह के लिए भी नए कॉलेज मिले हैं। देश में किसी भी राज्य को इतने मेडिकल कॉलेज नहीं मिले हैं, जिन्हें अब हमें मिलकर कामयाब बनाना है। डॉक्टरों की कमी थी, जिसके लिए शुक्रवार को ही 800 डॉक्टरों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है और राज्य में अब 45 सौ डॉक्टर हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, विधानसभा स्पीकर डॉ. निर्मल सिंह, राज्यपाल के सलाकार केके शर्मा, के. विजय कुमार, स्वास्थ्य और मेडिकल एजूकेशन के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू, मुख्य सचिव बीवी आर सुब्रह्मण्यम, मंडलायुक्त संजीव वर्मा और जिला उपायुक्त डॉ. राघव लंगर ने भी शिरकत की। मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री, विधायकों के साथ साथ सभी राजनीतिक दलों के सदस्य और मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा केंद्र बन रहा कठुआ: डॉ. जितेंद्र सिंह
जीएमसी के उद्घाटन अवसर पर पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कठुआ शिक्षा का केंद्र बनता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज से कुछ ही दूरी पर इंजीनियरिंग कॉलेज है, जो केंद्रीय राशि से रूसा के तहत निर्माणाधीन है। दूसरी ओर विश्वविद्यालय कैंपस निर्माणाधीन है। केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत तैयार हुई है। हाईवे पर जम्मू की ओर जाते एम्स निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि पिछले दौरे में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि यह इलाका एजूकेशन सिटी के रूप में विकसित हो। कहा कि वह इस क्षेत्र के दामाद भी थे और मेडिकल कॉलेज का यह उद्घाटन समारोह किसी हद तक उनको श्रद्धांजलि स्वरूप भी है। डॉ सिंह ने कहा कि कठुआ देश का एकमात्र ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां मोदी सरकार ने तीन मेडिकल कॉलेज मंजूर किए है। कठुआ की तरह डोडा को भी इसी सत्र से चलाने की कोशिश थ, लेकिन नहीं हो पाया। उधमपुर में भी मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है। प्रदेश की ओर से राज्यपाल शासन में दिए गए डिग्री कॉलेजों में से 25 इन्हीं इलाकों में हैं। कठुआ का मेडिकल कॉलेज इसलिए भी महत्वपूर्ण है चूंकि यह पंजाब और हिमाचल से सटा है।

अब बेहतर होंगे मेडिकल कॉलेज के इंतजाम
पीएमओ मंत्री ने कहा कि देश बड़े बड़े स्वास्थ्य संस्थानों से फैकल्टी लाने की कोशिश की गई, लेकिन मामला अटक जाता था, जिसकी बड़ी वजह अनुच्छेद 370 था। विशेषज्ञ डॉक्टरों को उनके दोस्त बताते थे कि जम्मू कश्मीर में जाकर नौकरी कर लें, किराए के मकान में 30 से 35 साल रहें, बच्चों को पढ़ाएं। फिर न तो बच्चों को यहां नौकरी मिलेगी और न ही जगह। ऐसे में फिर देश के किसी कौने में जाकर अपना घरौंदा बसाएं। उन्होंने कहा कि अनुछेद 370 हटने के बाद इस स्थिति के भी बेहतर होने की उम्मीद है। जिससे बेहतरीन फैकल्टी भी उपलब्ध रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed