{"_id":"66e0adf3397a94deef021627","slug":"political-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-113047-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले में छठे दिन 11 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले में छठे दिन 11 नामांकन
विज्ञापन
कठुआ। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को 11 नामांकन हुए। इसके साथ ही मुख्यालय की कठुआ और जसरोटा सीटों पर भी नामांकनों का खाता खुल गया है। प्रत्याशियों ने जहां राजनीतिक रैलियां निकालीं, वहीं नामांकन भरते हुए चुनाव में अपनी दावेदारी भी ठोक दी है।
जिले के दूरदराज बनी विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी से रोमेश चंद्र वर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से काजल राजपूत और निर्दलीय उम्मीदवार जतिंदर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। बिलावर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी सतीश कुमार शर्मा, जसरोटा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अमरीश जसरोटिया और कांग्रेस से प्रत्याशी पूर्व एमएलसी ठाकुर बलबीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। कठुआ (एससी) विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी से संदीप मजोत्रा और सुनील मजोत्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। हीरानगर विधानसभा सीट के लिए बहुजन समाज पार्टी से बलबीर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राकेश कुमार और करण सिंह ने नामांकन भरा। बसोहली विधानसभा क्षेत्र के आरओ कार्यालय में मंगलवार को कोई भी नया नामांकन नहीं भरा गया।
मंगलवार तक नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन जिले में नामांकनों का आंकड़ा 17 पहुंच गया है। बुधवार और वीरवार दो ही दिन नामांकन भरने के लिए अब शेष बचे हैं। ऐसे में बुधवार और वीरवार को शेष भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ-साथ निर्दलीयों के भी मैदान में उतरने की उम्मीद है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों या उनके प्रस्तावकों को 12 सितंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने का अवसर है। नामांकन पत्रों की जांच 13 सितंबर को होनी है। जिन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं, उनके पास 17 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का विकल्प होगा।