फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

Kathua News: पांचवें दिन दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

विज्ञापन
political news
कठुआ। जिले की छह विधानसभा सीटों में चुनाव को लेकर भले ही राजनेताओं और आम जनता में उत्साह हो लेकिन नामांकन को लेकर उत्साह फिलहाल नहीं दिख रहा है। सोमवार को जिले से मात्र दो ही प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बाद पांचवें दिन तक कुल छह नामांकन जिले की छह विधानसभा सीटों से दर्ज हुए हैं। सोमवार को भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक जीवन लाल ने बनी से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह से बिलावर से पीडीपी के टिकट पर उतरे प्रत्याशी अख्तर अली ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र सौंपा। पांचवां दिन बीतने के बाद और प्रत्याशियों के चेहरे साफ होने के बाद भी सोमवार को कठुआ और जसरोटा सीट से एक भी नामांकन नहीं हुआ। यहां किसी भी प्रत्याशी ने अब तक नामांकन दर्ज नहीं किया है। उधर, हीरानगर विधानसभा सीट से अब तक कुल तीन और बसोहली से एक ही नामांकन हुआ है। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संदीप मजोत्रा ने मंगलवार को तो वहीं कठुआ, जसरोटा सीट से भाजपा के दोनों प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया और डॉ. भारत भूषण नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवारों या उनके प्रस्तावकों को 12 सितंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने का अवसर मिलेगा। नामांकन फॉर्म संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 13 सितंबर को होनी है। जिन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं, उनके पास 17 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का विकल्प होगा। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान की तारीख एक अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed