{"_id":"66de257264760e3c47003a14","slug":"political-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-112983-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चुनाव में विरासती राजनीतिज्ञों से नौकरशाह की होगी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चुनाव में विरासती राजनीतिज्ञों से नौकरशाह की होगी भिड़ंत
विज्ञापन
कठुआ। विधानसभा चुनाव में इस बार विरासती राजनीतिज्ञों से नौकरशाह का मुकाबला होने जा रहा है लेकिन कठुआ में यह कोई नई बात नहीं है।
बहुजन समाज पार्टी से दो बार प्रत्याशी रहे सोमराज मजोत्रा नौकरशाह रह चुके हैं, वहीं पूर्व विधायक चरणजीत सिंह भी नौकरशाही छोड़कर राजनीति में उतर आए थे। कठुआ में बदलाव लाने को लेकर नौकरशाहों ने पिछले कुछ समय में अपनी भूमिका निभाई है।
उधर, इस बार कठुआ अनुसूचित आरक्षित सीट से कांग्रेस बैक फुट पर नजर आई है। नेकां और कांग्रेस गठबंधन के बीच कठुआ सीट से नेशनल कांफ्रेंस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अब साफ हो गया है कि कांग्रेस इस सीट से उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बहुजन समाज पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस दोनों ही दलों से सामने आए प्रत्याशियों के पास मजबूत विरासती राजनीति के गुण हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी के पास नौकरशाही से विभागों की कमान की चाबी है। सोमवार से वीरवार तक फिलहाल नामांकन प्रक्रिया चलेगी। ऐसे में निर्दलीयों के भी चुनाव मैदान में उतरने की संभावनाएं हैं।
..........
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कठुआ सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. भारत भूषण 26 साल सरकारी नौकरी कर विभिन्न पदों पर रहे हैं।
58 वर्ष के डॉ. भारत भूषण नौकरी के दौरान भी अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते रहे हैं। वह कठुआ में लखनपुर सरथल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी सहित एडीसी कठुआ के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. भारत भूषण ने जीएमसी जम्मू से एमबीबीएस किया है, वहीं पत्रकारिता और ग्रामीण विकास में स्नात्तकोतर डिप्लोमा
विज्ञापन
के अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली से सीसीयू उर्दू में एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स भी पूरा किया है।
......
कठुआ अनुसूचित आरक्षित सीट से नेशनल कांफ्रेंस ने सुभाष चंद्र को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुभाष चंद्र को राजनीति विरासत में अपने पिता से मिली है। इनके पिता वेद प्रकाश दो बार नेकां और एक बार कठुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। नेशनल कांफ्रेंस की सरकार ने 1980 में उन्हें एमएलसी बनाया और डिप्टी चेयरमैन विधान परिषद के पद पर आसीन किया। हालांकि इसके एक साल बाद ही 1981 के मार्च माह में उनका देहांत हो गया। इसके बाद सुभाष चंद्र ने वर्ष 1994 से राजनीति में कदम रखा। मैट्रिक तक शिक्षा हासिल करने के बाद वह नेशनल कांफ्रेंस के लिए जिले में सक्रिय रहे हैं। सुभाष चंद्र को नेकां ने एससी सेल का जिला अध्यक्ष भी बनाया है।
......
बहुजन समाज पार्टी की ओर से कठुआ सीट पर प्रत्याशी बनाए गए संदीप मजोत्रा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की। इन्हें भी राजनीति विरासत में मिली है। पिता स्व. सोम राज मजोत्रा जेकेएएस अधिकारी थे। 2008 में नौशरशाही से राजनीति में कदम रखा। बहुजन समाज पार्टी की नींव रखने के साथ ही इसी पार्टी के टिकट पर दो बार चुनाव लड़ा। दोनों बार विजेता प्रत्याशियों को कांटे की टक्कर भी दी। इसके बाद जिला विकास परिषद चुनाव में संदीप मजोत्रा को नगरी क्षेत्र से मैदान में उतारा। वर्तमान में संदीप मजोत्रा जिला विकास परिषद नगरी के सदस्य भी हैं।