फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

Kathua News: अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन

Wed, 17 Jan 2024 03:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 17 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
political news
हीरानगर। अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला बंद नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन


पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरालाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बिजली के उत्पादन के बाद बिजली दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है। मगर लोग पर्याप्त बिजली के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि 8 घंटे की घोषित बिजली कटौती के अलावा कई घंटे अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इस कारण आम लोगों को 24 घंटे में मात्र 4 से 6 घंटे बिजली मिल रही है। विभाग की ओर से बिल समय पर भेज दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मोटे बिजली के बिल भरने के बावजूद लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। सुबह नहाने और शाम को खाना खाने के वक्त बिजली बंद रहती है। रात को भी कई बार बिजली कटौती होती है। सोमराज ने कहा कि विद्युत विभाग को बिजली कटौती के बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अघोषित बिजली कटौती को रोकने में कोई गंभीरता विभाग की ओर से नहीं दिखाई गई है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक विज्ञापन एसडीएम को भी सौंपा और मांग की कि उपमंडल में अघोषित बिजली कटौती को बंद किया जाए। प्रदर्शन में प्रदीप कुमार, सोमराज, अनीता देवी, आशा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed