{"_id":"62322edacfc5ff05635450dd","slug":"political-kathua-news-jmu255879323","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी और जनता के बीच बेहतर सामंजस्य लोकप्रियता का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी और जनता के बीच बेहतर सामंजस्य लोकप्रियता का आधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पार्टी और आम लोगों के संबंध को और मधुर बनाने के लिए भाजपा जिला इकाई की ओर से संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के सभी सात मोर्चा के पदाधिकारी रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैणा ने आम जनता और पार्टी के बीच बेहतर सामंजस्य को लोकप्रियता का आधार बताया।
जिला प्रधान गोपाल महाजन की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए कहा। ताकि लोगों को लाभ मिले और वह पार्टी के साथ जुड़े। उन्होंने विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों को हर मतदाता से संपर्क बनाए रखने के लिए समय-समय पर बैठक और जनसंपर्क जारी रखने के लिए कहा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने सभी मोर्चा अध्यक्षों से तीन माह के दौरान किए गए कामकाज की जानकारी लेने के बाद उनके अगले तीन माह के लक्ष्य की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पांच राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनाव से साफ है कि 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में एक बार फिर पार्टी की केंद्र में सरकार आएगी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होते ही विधानसभा के चुनाव होना तय है। ऐसे में हमें लगातार सक्रिय रहते हुए मतदाताओं के साथ संपर्क बनाए रखना है। बैठक के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोगरा, एसटी मोचा प्रदेश अध्यक्ष हारून चौधरी, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गारू राम भगत, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जंवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म ज्योति सत्ती और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमी खजूरिया मौजूद रहे।