फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political,kameti

गवर्नमेंट टीचर्स फोरम ने नई इकाई घोषित

विज्ञापन
political,kameti
कठुआ। जम्मू कश्मीर गवर्नमेंट टीचर्स फोरम की ओर से खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया के तहत प्रवीण सिंह को केंद्र शासित प्रदेश का प्रांतीय प्रधान चुना गया है। रविवार को फोरम के केंद्र शासित प्रदेश के चेयरमैन अमर नाथ ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक के दौरान कोर कमेटी के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने कहा कि फोरम के अधिकांश पद पदाधिकारियों के सेवानिवृत्ति हो जाने के कारण खाली हैं। वहीं कुछ और पदाधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देने की आवश्यकता है। जिसमें सर्वसम्मति से केंद्र शासित प्रदेश स्तर के निकाय को फिर से बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से परवीन सिंह को केंद्र शासित प्रदेश का अध्यक्ष, विजय कुमार शर्मा को महासचिव, राहुल सिंह को प्रांतीय अध्यक्ष, देविंदर सिंह को प्रांतीय संयुक्त सचिव, सुरजीत सिंह चंदेल, सुरजीत सिंह जसरोटिया को उपाध्यक्ष चुना। जगदीश राज शर्मा को कठुआ जिला अध्यक्ष, तारा मणि को जिला महासचिव, राजीव शर्मा को कठुआ जिले का उपाध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं आने वाले महीनों में जम्मू और सांबा के लिए जिला निकायों का पुनर्गठन करने की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर बोलते हुए अमर नाथ ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों की भूमिका की सराहना की और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए कड़ी मेहनत करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने, शिक्षकों की समस्याओं को हल करने और सभी अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे शिक्षकों के सहयोग से हर स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। फोरम के पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार दत्ता ने भी सभी नवनियुक्त शिक्षक नेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed