फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   politcal news

भाजपा ने जिला इकाई का किया विस्तार

विज्ञापन
politcal news
कठुआ। भारतीय जनता पार्टी ने जिले में अपनी इकाई का विस्तार किया है। जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन ने प्रदेश अध्यक्ष से विचार विमर्श के बाद भाजपा जिला के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इसमें सात उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुदेश कुमार सेठू ( हीरानगर), सुषमा भूषण ( कठुआ शहर), नरेश गोस्वामी ( हीरानगर), बिकी शर्मा (कठुआ कंडी), विद्या सागर (कठुआ शहर), एडवोकेट राकेश कुमार (लखनपुर) और डीडीसी सदस्य मढ़ीन करण अत्री को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

राजेश मेहता को कठुआ शहरी और आशा नंद खजूरिया को बिलावर कंडी का महासचिव नियुक्त किया गया है। मढ़ीन से राहुल हंस, नगरी से रवि अंदोत्रा, कठुआ शहर से राहुल देव, घगवाल से किशोर शर्मा, कठुआ से नीलम सलारिया, कठुआ से राजिंद्र वर्मा और घगवाल सरपंच अर्पण पंगोत्रा को सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राज सागर टोनी और शंगारा सिंह को सौंपी गई है। मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी एडवोकेट शशि पाल, प्रवक्ता की जिम्मेदारी एडवोकेट दुष्यंत जंडियाल, डीडीसी सदस्य किड़ियां गंडियाल डॉ श्वेता सिंह और अमरजीत सिंह को सौंपी गई है। कार्यालय सचिव के रूप में अक्षय भारती और अजय शर्मा काम करेंगे। इसी तरह से सोशल मीडिया का प्रभार मंजीत सिंह जसरोटिया, सह प्रभार नंदन खजूरिया और नार सिंह को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी प्रभार पारूल कुमार को, सह प्रभार सिद्धांत शर्मा और रजत खुल्लर को सौंपा गया है। मीडिया सचिव की जिम्मेदारी एडवोकेट विकास कांत और पंकज राजा संभालेंगे। प्रचार सचिव के रूप में धर्मवीर जसरोटिया और सुरेंद्र मोहन को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन ने बताया कि नई जिम्मेदारियों के साथ यह सदस्य पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों को आम जन तो पहुंचाने से लेकर लोगों के काम काज को सुचारू बनाने के लिए भाजपा जिला इकाई कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed