फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   police public meet

पुलिस-पब्लिक मीटिंग में उठा अवैध खनन, टिप्पर चालकों की मनमर्जी का मुद्दा

विज्ञापन
police public meet
हीरानगर। सीमावर्ती गांव कोटपुन्नू में बुधवार को पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में एसएसपी आरसी कोतवाल मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान सरपंच विनय शर्मा ने अवैध खनन, चड़वाल से कोटपुन्नू सड़क पर दिन रात ओवरलोडेड टिप्परों की आवाजाही और क्षेत्र में हेरोइन की तस्करी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस इलाके की सबसे बड़ी समस्याएं यही हैं और कई बार प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद भी इनका समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे की तस्करी जोरों पर चल रही है। इसके साथ ही अवैध खनन दिन रात जारी है। जिस पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़कों पर ओवरलोडेड टिप्परें दिन रात तेज गति में चलती हैं। इनकी तेज रफ्तार की वजह से कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यातायात पुलिस ने न तो कभी बिना वर्दी के टिप्पर चालकों के चालान काटे हैं और न ही कभी तेज रफ्तार पर कार्रवाई की है। इसकी वजह से यह बेखौफ वाहन चलाते हैं। इससे हादसों का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं को सुनने के बाद एसएसपी ने आश्वासन दिया कि हर समस्या के समाधान की कोशिश की जाएगी। इसी दौरान उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। बैठक के दौरान बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन, एसएचओ भूपेंद्र सिंह, डीडीसीए सदस्य कर्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed