फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Police Motiers T20 cricket tournament final on Tuesday

पुलिस माटियर्स टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
Police Motiers T20 cricket tournament final on Tuesday
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिच तैसार करने में लगा फील्ड स्टाफ। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए स्थगित चल रही उत्तर भारत की बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में से एक पुलिस मॉटियर्स टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न होने जा रही है। प्रतियोगिता का पिछले लगभग एक महीने से रुका फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। जिसमें पठानकोट और दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी। जिसमें विजेताओं के लिए हर बार की तरह इस बार भी ईनामों की बौछार होने वाली है। जिसमें मैन ऑफ द सीरीज के लिए ऑल्टो कार रखी गई है।
विज्ञापन

पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ जिस तरह से प्रतियोगिता का आगाज हुआ था, ठीक उसी तरह से समापन भी होने जा रहा है। समारोह में डीजीपी दिलबाग सिंह के साथ-साथ एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह समारोह में शिरकत करने जा रहे हैं। फाइनल मुकाबले में एलबी शास्त्री दिल्ली और विक्की इलेवन की टीमें खेलेंगी। एलबी शास्त्री दिल्ली की टीम इस प्रतियोगिता का खिताब पहले भी दो बार अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में मुकाबला इस बार काफी रोमांचक होने जा रहा है। शनिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिच को तैयार करने का काम जारी रहा। जिला पुलिस प्रमुख रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि पुलिस मॉटियर्स टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को खेला जाएगा जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed