फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   police martyrs cricket

Kathua News: एलबी शास्त्री दिल्ली ने कल्याणी क्रिकेट एसो. जयपुर को दो विकेट से हराया

Sun, 04 Jan 2026 12:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 04 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
police martyrs cricket
पुलिस मॉटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
14वां पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में जारी 14वें पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन जारी है। प्रतियोगिता के 13वें दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में खेले गए एकमात्र मुकाबले में एलबी शास्त्री दिल्ली ने कल्याणी सीए जयपुर को दो विकेट से हरा दिया है।

शनिवार को खेले जाने वाले इस मैच में टॉस जीतकर कल्याणी क्रिकेट एसोसिएशन जयपुर ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 119 रन बनाए। टीम की ओर से उदय ने 22 गेंदों में 26 रन बनाए जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था जबकि अखिलेश ने 14 गेंदों में 24 रन जोड़े और पांच चौके लगाए।
विज्ञापन




दिल्ली टीम को जीत के लिए 120 रनों का लक्ष्य मिला जिसे उन्होंने 17.2 ओवरों में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस पारी में टीम के कौशल सुमन ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं, आनंद बीर सिंह ने 10 गेंदों में 17 रन जोड़े और एक चौका व एक छक्का लगाया। इस तरह एलबी शास्त्री दिल्ली ने यह मुकाबला दो विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मैच के दौरान एलबी शास्त्री दिल्ली अरुण पुंधीर का गेंदबाजी में प्रदर्शन निर्णायक रहा। उन्होंने चार ओवरों में केवल नौ रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed