{"_id":"679a80ffe9b77c2ba1087b2e","slug":"police-ki-pathshala-function-held-kathua-news-c-201-1-knt1008-116956-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नए कानूनों की दी जानकारी, नशे से दूर रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नए कानूनों की दी जानकारी, नशे से दूर रहने का दिया संदेश
Thu, 30 Jan 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : kathua
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ के बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में लगी पुलिस की पाठशाला
कठुआ। जिंदगी में नशा करना है तो पढ़ाई का करो, अपने उन सपनों का करो जिन्हें आप पूरा करना चाहते हो। समाज में व्याप्त कुरीतियां हमारी युवा पीढ़ी को खोखला कर रही हैं।
हमें इसके खिलाफ मिलकर लड़ना है। आपको ही कानून का साथ देना है और अपने आसपास नशे को फैलने से रोकना है। यह बातें डीएसपी डीएआर सुभाष चंद्र ने कहीं। हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया था।
डीएसपी डीएआर सुभाष चंद्र ने ट्रैफिक, साइबर, कानून व्यवस्था और जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, वर्तमान दौर में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम है। अगर आपके साथ कोई भी फ्रॉड होता है तो तुरंत उसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देकर शिकायत दर्ज करें। अधिकारी ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों जैसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) पर व्याख्यान दिए गए, जिन्होंने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह ले ली है। लखनपुर थाना प्रभारी त्रिभुवन खजूरिया ने विद्यार्थियों को पुलिस थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। हेरोइन, भुक्की तो चुनौती है ही, इसके अलावा मोबाइल भी विद्यार्थियों के लिए एक नशा है। हमें स्मार्टफोन का स्मार्टनेस के साथ इस्तेमाल करना है। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल ने कहा कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। संवाद