{"_id":"749ca00a5d4561dcba1b8693f6045e75","slug":"police-caught-drug-at-lakhanpur-a-captive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर से नशीली दवा पकड़ी, एक काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनपुर से नशीली दवा पकड़ी, एक काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 30 Oct 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में लाई जा रही नशीली दवाओं की बड़ी खेप को पुलिस ने ऐन मौके पर पकड़ लिया। दिल्ली से श्रीनगर ले जाई जा रही खेप के साथ आरोपी युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
उसके खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे से लखनपुर पहुंचा आरोपी बस से आया था।
विज्ञापन
लखनपुर पहुंचने पर उसने पैक की गई खेप बस से उतार ली और ट्रक से श्रीनगर जाने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने संदेह होने पर उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
लखनपुर पुलिस थाने में कठुआ के एसएसपी पवन परिहार ने पत्रकारों को बताया कि युवक शफीर अहमद निवासी सोपोर बारामुला दिल्ली से लखनपुर पहुंचा।
बस से उतरने के बाद वह नशीली दवाओं की खेप के साथ श्रीनगर की ओर जाने की फिराक में था। पुलिस ने जब उससे पूछा तो उसने पैकिंग में कास्मेटिक का सामान रखे होने की बात कही लेकिन जांच के दौरान नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद कर ली गई।
छानबीन के दौरान नशीली दवा की 1150 बोतलें और नशीली दवा के 4320 कैप्सूल बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया कि राज्य में प्रवेश के तमाम विकल्प मार्गों पर पुलिस को बेहद सतर्क किया गया है।
आवाजाही करते वाहनों से लेकर संदेहास्पद गतिविधि पर कड़ी नजर रखने की हिदायतें दी गई हैं।