फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Police Aware the Bikers For Traffic Rules

Kathua News: बाइकर्स और वाहन चालकों को यातायात नियमों पर किया शिक्षित

विज्ञापन
Police Aware the Bikers For Traffic Rules
- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किया जागरूक, एसएसपी ट्रैफिक ग्रामीण ने सांबा-कठुआ में चलाया अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। बाइकर्स और वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ग्रामीण की ओर विशेष स्तर के परामर्श सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें वाहन चालकों को घातक दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों और सुरक्षा उपकरणों का पालन करने पर जागरूक किया गया।
शनिवार को जिला कठुआ और सांबा के विभिन्न स्थानों पर आयोजित परामर्श सत्रों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक ग्रामीण विनय कुमार ने वाहन चालकों को विशेष रूप से बाइक सवारों को सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने की हिदायत दी। उन्होंने जोर दे कर कहा कि न केवल बाइकर्स को बल्कि पीछे बैठे सवार को भी क्रैश हेलमेट पहनने पर जागरूक किया जाए। ताकि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सिर की गंभीर चोटों से बचा जा सके। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि दोपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें और न ही तीन लोगों को बैठाकर बाइक चलाएं।
विज्ञापन

विनय कुमार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि हेलमेट पहनने से सिर की चोट का खतरा 70 प्रतिशत कम हो जाता है, जबकि हेलमेट न पहनने के कारण 85 प्रतिशत मोटरसाइकिल दुर्घटनाएं सिर की चोटों का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि मानक चिह्न वाले हेलमेट मृत्यु दर को रोकने में लगभग 37 प्रतिशत और मस्तिष्क की चोटों को रोकने में 69 प्रतिशत प्रभावी होते हैं। वहीं, एसएसपी कुमार ने वाहन संचालकों, मिनी बस और बस संचालकों से यातायात संकेतों का पालन करने को कहा और हिदायत दी कि केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही रुकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आग्रह किया कि यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें। कभी भी ओवरटेकिंग, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें। ताकि सड़क पर यात्रा करने वालों से लोगों के जीवन को सुरक्षा प्रधान की जा सके। इस मौके पर उप अधीक्षक सांबा-कठुआ सुखदेव सिंह, डीटीआई सांबा-विजयपुर ऐजाज परवेज और डीटीआई बाड़ी ब्राह्मणा इंस्पेक्टर कपिल मन्हास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed