{"_id":"60f093248ebc3e104e2319c4","slug":"play-ground-kathua-news-jmu2395371164","type":"story","status":"publish","title_hn":"चन्न ग्रां गांव में खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चन्न ग्रां गांव में खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे चन्न ग्रां में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा करवाए जा रहे खेल मैदान का निर्माण शुरू हो गया है। वीरवार को शुरू हुए इस निर्माण पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
खेल मकान का निर्माण शुरू होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गांव के सरपंच रमेश कुमार ने कहा कि पंचायत के बच्चों की सुविधा के लिए ग्रामीण विकास विभाग खेल मैदान का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन मैदान के लिए राजस्व विभाग द्वारा दी गई 19 कनाल भूमि कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण करके रखा था।
बुधवार को निर्माण शुरू किया गया, तो लोगों के विरोध के कारण बंद करना पड़ा था। लेकिन प्रशासन गंभीरता दिखाने के कारण अब शुरू हो गया है। 9 लाख 80 हजार की लागत से बनने वाले खेल मैदान से उनकी पंचायत सहित साथ लगती बडाला और चक दराब खां पंचायत के बच्चों को खेलने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर गांव के नायब सरपंच रोहित शर्मा ने कहा कि खेल मैदान के निर्माण से पूर्व गांव के लोगों के साथ बैठक की गई। इसमें तय किया गया था कि खड्ड के साथ लगती पंचायत की भूमि में इसका निर्माण किया जाएगा। लेकिन लोगों के विरोध के चलते मैदान के समतलीकरण का काम रुका हुआ था, जो कि फिर से शुरू हो गया है।
उन्होंने प्रशासन से पंचायत में जहां भी लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया है, उसे हटाने की मांग की, ताकि भविष्य में विकास कार्यों के लिए पंचायत के पास भूमि उपलब्ध रहे।