फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pickup and bike fall into ditch, three injured

Kathua News: खाई में गिरी पिकअप व बाइक, तीन जख्मी

विज्ञापन
Pickup and bike fall into ditch, three injured
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बनी। बनी-भद्रवाह मार्ग पर भलाक पुल के पास शुक्रवार देर रात टक्कर के बाद पिकअप और दो बाइक गहरी खाई में गिर गई। इससे पंजाब के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घायलों की पहचान रफी पुत्र मोहम्मद बशीर, मांजा पुत्र मुरीद अली तथा रांझा पुत्र मौजदीन निवासी जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक घूमने के उद्देश्य से सरथल क्षेत्र की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान रात के समय बनी पहुंचे और यहीं ठहरे हुए थे। घायलों के अनुसार, बनी में जिस स्थान पर वह ठहरे हुए थे, वहां किसी युवक के साथ उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद के बाद तीनों युवक रात में ही आगे बढ़ने लगे। दो बाइकों पर सवार होकर सरथल मार्ग की ओर रवाना हो गए। बनी से लगभग दो किलोमीटर दूर भलाक नाले के पास पिकअप की दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। इसके चलते बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरीं, जबकि पिकअप भी सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल बनी पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।

सीडीपीओ बनी मोहम्मद अमीन भट्ट ने बताया कि पिकअप चालक अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed