फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   PHE workers protest against government

पूरा वेतन मिलने तक जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
PHE workers protest against government
पीएचई विभाग के हड़ताली कर्मियों के साथ बात करते विभागीय कार्यकारी अभियंता। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
कठुआ। ग्यारह माह से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पीएचई विभाग के अस्थाई कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। उन्होंने विभाग के कार्यकारी अभियंता की हड़ताल खत्म करने की अपील को भी नकार दिया। वहीं, विभाग की ओर से पूरा मानदेय जारी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया। गौरतलब है कि विभाग ने हड़ताल पर गए 200 कर्मियों को दो माह का वेतन जारी कर दिया है। वहीं, बकाया वेतन महीने दर महीने जारी करने का आश्वासन देकर हड़ताल को खत्म करने की अपील की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को अस्थाई कर्मियों ने विभाग द्वारा बातचीत को भेजे गए कार्यकारी अभियंता को हड़ताल खत्म न करने का निर्णय लेते हुए बेरंग लौटा दिया। इस दौरान कर्मियों और कार्यकारी अभियंता में संवाद के दौरान बहसबाजी भी हुई। पीएचई कर्मी यूनियन के प्रधान शिवनारायण सिंह ने बताया कि विभाग ने दो दिन पूर्व 200 हड़ताली कर्मियों का दो माह का वेतन जारी कर अनशन पर गए कर्मियों का अनशन खत्म करवाया था। वहीं, जल्द बकाया वेतन जारी करने का भी आश्वासन दिया गया था। मगर कर्मियों के लिखित में आश्वासन मांगने पर विभाग ने उसे नकार दिया। लिहाजा कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा हालांकि कार्यकारी अभियंता उन्हें आश्वासन दे रहे थे, लेकिन लिखित में ही आश्वासन चाहिए। उन्होंने विभाग से बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed