फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   persiman

नार्थ और साउथ कठुआ विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर आपत्ति

विज्ञापन
persiman
कठुआ। परिसीमन आयोजन की ओर से कठुआ विधानसभा क्षेत्र का पुनर्गठन करते नार्थ और साउथ कठुआ दो विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने पर नेचर मैनकाइंड फ्रेंडली ग्लोबल पार्टी ने अपनी आपत्ति जताई है। सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के चेयरमैन व पूर्व बिजली मंत्री बाबू सिंह ने नए प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग ने जिला कठुआ में एक नया निर्वाचन क्षेत्र बनाया है। नया विधानसभा क्षेत्र कठुआ निर्वाचन क्षेत्र के इलाकों को शामिल कर नार्थ कठुआ और साउथ कठुआ निर्वाचन क्षेत्रों के नाम पर दो विधानसभा क्षेत्रों में विभाजित किया है। लेकिन नए विधानसभा क्षेत्रों में मसौदा प्रस्तावों में गड़बड़ी और कई असमानता है। नार्थ कठुआ निर्वाचन क्षेत्र के निकटवर्ती भाग को साउथ कठुआ निर्वाचन क्षेत्र में और साउथ कठुआ निर्वाचन क्षेत्र के भाग को नार्थ कठुआ निर्वाचन क्षेत्र में शामिल किया गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कठुआ विधानसभा क्षेत्र पूर्व में अनुसूचित जाति के लिए पांच बार आरक्षित रहा है। वर्ष 1996 में कठुआ विधानसभा क्षेत्र को आरक्षित कर दिया गया था और हीरानगर विधानसभा क्षेत्र को अब तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। फिर से मसौदा प्रस्ताव में कठुआ विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किया है। यह ठीक नहीं है। लिहाजा उनकी पार्टी नार्थ कठुआ विधानसभा क्षेत्र और साउथ कठुआ विधानसभा क्षेत्र के गैर निकट क्षेत्रों को युक्तिसंगत और ठीक से समायोजित करने के साथ साउथ कठुआ विधानसभा क्षेत्र के बजाए जिला की किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने की परिसीमन आयोजन से मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed