{"_id":"67719db86b8ed2b91a085276","slug":"peoples-shopping-in-sunday-market-kathua-news-c-201-1-knt1008-116136-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सर्दियों की छाई बहार, संडे बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सर्दियों की छाई बहार, संडे बाजार गुलजार
विज्ञापन
- औद्योगिक विकास के साथ बदल रहा बाजार का चलन; जूतों, कपड़ों और बर्तनों की हुई जमकर खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला मुख्यालय से सटे इलाकों में पिछले कुछ सालों के दौरान शुरू हुए औद्योगिक विकास के साथ अब बाजार का चलन भी बदलने लगा है। इसका मूल कारण औद्योगिक विकास के साथ ऐसे तबके की बढ़ी आबादी है जो मूलत: मजदूर वर्ग की है।
ऐसे लोगों को सस्ती दर पर उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के लिए शहर के मुखर्जी चौक में नया बाजार विकसित हो रहा है। यहां रविवार लगने वाली दर्जनों अस्थायी दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। सर्दी के आगाज के साथ ही शहर में लगने वाला यह संडे बाजार गुलजार होने लगा है। जहां मौसम के बदलते रंग का असर दिखने लगा है। लोगों का हुजूम बाजार में सर्दी से बचने के आए उत्पादों की जमकर खरीद कर रहा है। दो दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ होने पर मुखर्जी चौक में लगे संडे बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी को पहुंचे।
इससे पहले लोग संडे बाजार में खरीदारी के लिए पठानकोट का रुख करते रहे हैं लेकिन अब शहर में संडे बाजार शुरू होने के बाद कठुआ की ग्रामीण आबादी भी इसका लाभ लेने लगी है। बता दें कि बाजार में हर तरह के उत्पाद वाजिब दाम पर उपलब्ध करवाने वाली इस मार्केट ने अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है। रविवार को गर्म कपड़ों, जूतों व घरेलू उपयोग की दुकानों में सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी करने यहां पहुंचे।
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करने पहुंचे उमेश कुमार, बोध पाल ने बताया कि सप्ताह में एक दिन के लिए लगने वाले इस बाजार में जो कपड़े नियमित दुकानों में हजारों में मिलते हैं। उसके जैसे ही कपड़े मात्र दो सौ और चार सौ रुपये में उपलब्ध हैं। वेरायटी की भी कोई कमी नहीं है।