फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People of Kandi area are facing water crisis

कंडी क्षेत्र के लोग पानी की संकट से जूझ रहे

विज्ञापन
People of Kandi area are facing water crisis
नन्नन गांव में लोगों की समस्या सुनने पहुंचे पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जनसमस्याओं का समाधान तलाशने की पहल के तहत पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया ने कंडी क्षेत्र के नन्नन पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी साथ ही समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री के समक्ष गांव की सरपंच वंदना देवी ने पंचायत में व्याप्त पेयजल संकट का मुद्दा रखते हुए कहा कि कंडी क्षेत्र में लोगों के पास कोई अन्य पेयजल का विकल्प नहीं होता है। ऐसे में अगर जल शक्ति विभाग से लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पाता है, तो लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने पेयजल समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। वहीं, उन्होंने गांव में राशन की किल्लत से पूर्व वन मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि अधिकारियों की धांधली के कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने कहा कि उन्होंने 17 नए ट्यूबवेल भी मंजूर करवाए हैं। साथ ही लोगों को आने जाने की बेहतर सुविधा देने के लिए सड़कों के निर्माण पर विशेष रुप से ध्यान केंद्रित किया है। नगरी-पल्ली रोड, बरवाल, जंगलोट, खरोट के साथ-साथ कठुआ शहर व आसपास की सड़कों को विकसित करने के लिए हर संभव कोशिश की। ताकि विकास के मामले में कठुआ विधानसभा किसी से भी पीछे ना रहे। उन्होंने पंचायत में व्याप्त पेयजल समस्या का समाधान तलाशने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से बात करने की बात कही, साथ ही उन्होंने राशन की किल्लत के मसले पर जन वितरण विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें। अन्यथा इसके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed