{"_id":"6a23336d934564ddc80768a5","slug":"people-launched-a-protest-against-illegal-mining-from-the-ravi-river-stopped-dumpers-going-to-punjab-kathua-news-c-201-1-knt1008-132851-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रावी दरिया से अवैध खनन के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, पंजाब जा रहे डंपरों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रावी दरिया से अवैध खनन के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, पंजाब जा रहे डंपरों को रोका
विज्ञापन
भारी वाहनों की आवाजाही से परेशान रहते हैं कीड़ियां गंडयाल के ग्रामीण, हादसे का रहता है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रावी दरिया क्षेत्र में कथित अवैध खनन और गांव की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही से परेशान कीड़ियां गंडयाल के ग्रामीणों का गुस्सा वीरवार की देर रात फूट पड़ा। ग्रामीणों ने शिवसेना के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व में नाका लगाकर रावी दरिया से खनन सामग्री लेकर पंजाब की ओर जा रहे डंपरों को रोक दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय सैकड़ों की संख्या में डंपर रावी दरिया से अवैध खनन सामग्री भरकर गांव की लिंक सड़कों से गुजरते हैं। इससे न केवल सड़कों की हालत बदतर हो गई है बल्कि हर समय हादसे का खतरा भी बना रहता है। वहीं, महेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि इस संबंध में प्रशासन से कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने दावा किया कि पूर्व उपायुक्त की ओर से गांव की सड़कों से डंपरों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद रोजाना भारी वाहन इन मार्गों से गुजर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, लगातार गुजर रहे भारी वाहनों के कारण गांव की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए नाका लगाकर डंपरों को रोकने का फैसला किया। मौके पर कुछ डंपर चालक ग्रामीणों से रास्ता खोलने की मांग करते रहे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर नाके पर डटे रहे। देर रात तक विरोध प्रदर्शन और नाकाबंदी जारी रही। रात करीब एक बजे लगे नाके के दौरान ग्रामीणों ने सभी वाहनों को सड़क से गुजरने नहीं दिया।