फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People getting worried for water due to malfunctioning of hand pumps

हैंडपंपों के खराब होने से पानी के लिए परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
People getting worried for water due to malfunctioning of hand pumps
रामकोट। तहसील की पंचायत लाखडी में कई दिनों से चार हैंडपंप अलग-अलग जगहों पर खराब पड़े हैं। इससे लोगों को पानी के परेशान होना पड़ रहा है। पंचायत के वार्ड 5 में रणधीर सिंह के घर के पास नया लगा हैंडपंप खराब है। यह नल लगने के एक महीना चलने के बाद खराब हो गया। वार्ड 5 में ही अजीत सिंह डीलर के घर के पास लगा दूसरा हैंडपंप पिछले 3 माह से खराब है।
विज्ञापन

वार्ड 6 के पादा मोहल्ला में लगा हैंडपंप भी पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। इसके साथ दीवान सिंह के घर के पास लगा नया हैंडपंप खराब है और यह भी एक महीना चलने के बाद खराब हो गया था। स्थानीय पंचायत की सरपंच लीला कुमारी ने बताया कि इन हैंडपंपों को खराब हुए महीनों गुजर गए, लेकिन अभी तक संबंधित विभाग ने इन हैंडपंपों को दुरुस्त करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। जहां एक तरफ जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मियों की काम छोड़ हड़ताल के चलते चार दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है, वहीं इन हैंडपंपों की खराबी की वजह से लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दीवान चंद ने बताया कि इन हैंडपंपों के अलावा दूर-दूर तक कोई अन्य हैंडपंप नहीं है। इस वजह से लोगों को पीने के पानी की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द खराब पड़े इन हैंडपंपों को ठीक करवाने की मांग की। स्थानीय निवासी अजीत सिंह ने बताया कि इन दिनों पंचायत में पीने के पानी की किल्लत होने के चलते महिलाओं और पुरुषों को 2 से 3 किलोमीटर चलकर पीने का पानी लाना पड़ रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी संबंधित विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed