फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   people facing water problem

चार किलोमीटर से दूर कुएं से महिलाएं लाती हैं पानी

Tue, 15 Dec 2015 02:12 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Dec 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
people facing water problem

जुथाना पंचायत के अधीन पड़ती डगवेल लाहड़ी का काम लगभग पांच साल पहले शुरू हुआ, लेकिन साल बीतने के बाद भी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं।

विज्ञापन


दशकों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली, जब उन्हें पता चला कि पीएचई विभाग इलाके के डेढ़ सौ परिवारों के लिए डगवेल लगवाने जा रहा है, लेकिन पांच साल बीतने को हैं न तो डगवेल का काम पूरा हुआ और न ही लोगों की दिक्कतें कम हुईं।
विज्ञापन


हालात ऐसे हैं कि आज भी गांव की महिलाओं को चार किलोमीटर दूर कुएं से पानी भरकर लाना पड़ता है। समस्याएं यहीं खत्म नहीं होती महिलाओं को बच्चों को स्कूल भेजने और परिवार के खाना पकाने से पूर्व रोज सुबह कुएं से पानी भरने के लिए कतार में लगना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह, मोहिंद्र सिंह, शकुंतला देवी, अनुराधा, ब्यासो देवी, सावित्री देवी आदि ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पानी और सड़क की समस्या के चलते लोग इस ओर अपनी बेटियाें की शादी भी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि दिक्कत रोजमर्रा की है।


गांव के लोगों को निकटवर्ती वाहन कठेरा से मिलता है, जो गांव से बीस किलोमीटर की पैदल दूरी पर है। उन्होंने कहा कि पीएचई विभाग की लापरवाही से डगवेल का काम पंचवर्षीय योजना के पैटर्न को भी पार कर गया है। उन्होंने बताया कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन किसी ने भी उनकी सुध नही ली है।

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की महिलाएं, बच्चे और युवा सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed