{"_id":"61db28862f7bb010d14cfe15","slug":"people-demonstrated-against-irregular-drinking-water-supply-kathua-news-jmu2515802161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित पेयजल आपूर्ति के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित पेयजल आपूर्ति के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन करते शहर के वार्ड एक के लोग
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पेयजल संकट का सामना कर रहे शहर के वार्ड एक पलगेतर वासियों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। रविवार को कॉलेज रोड पर मोहल्ले के लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार करते हुए चेतावनी दी अगर विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नही किया तो वह सड़क पर नियमित धरना लगाकर बैठ जाएंगे।
प्रदर्शनकारियों में शामिल स्थानीय टीना देवी ने कहा कि मोहल्ले में पानी की सप्लाई न होने से सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित होती है। पिछले पांच दिनों से पानी न आने के कारण उन्हें मजबूरी में कृष्णा कॉलोनी स्थित ट्यूबवेल से पानी लाना मजबूरी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाग अगर शहर में पानी की सप्लाई नही कर पा रहा है तो वह अन्य क्षेत्रों में किस तरह से लोगों की प्यास बुझाता होगा।
वहीं, वार्ड की पार्षद मीरा कुमारी ने बताया कि पिछले कई सालों से उनके वार्ड के इस मोहल्ले में विभाग की कार्यप्रणाली के कारण लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दरबदर होना पड़ रहा है। बार-बार मांग किए जाने के बाद भी विभाग व्यवस्था में सुधार नही करता है। उन्होंने कहा कि पलगेतर में विभाग द्वारा कभी चार दिनों के बाद और कभी पांच दिनों के बाद पानी की सप्लाई की जाती है। वह भी दिन के समय के बजाए रात आठ बजे के बाद ही पानी सप्लाई होती है। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई करने के लिए लगाए गए कर्मचारियों का रवैया इतना खराब है कि जब भी उनसे इस बारे में बात की जाती है तो उनका जवाब यह होता है कि पानी की सप्लाई तो ऐसे ही होगी आपको जहां शिकायत करनी हो कर लो। अगर सरकारी कर्मचारियों का रवैया जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा है तो आम लोगों के साथ कैसा होगा? आज उन्होंने मजबूरी में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है। अगर आने वाले दिनों विभाग ने कार्यप्रणाली में सुधार नही किया तो पूरे मोहल्ले के लोग सड़क पर उतरने से परहेज नही करेंगे। प्रदर्शन में तरसेम लाल, चंपा देवी, भोली देवी, सचिन कुमार, जनरैल सिंह, बाबू राम आदि भी शामिल रहे।