{"_id":"7a283dbbd46c80af6f2dba5e7c441d50","slug":"people-demanded-to-open-electricity-workshop-in-bilawar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावर में बिजली विभाग की वर्कशाप खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलावर में बिजली विभाग की वर्कशाप खोलने की मांग
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब डिवीजन की जनता विशेषतौर पर लोहाई मल्हार तहसील के लोगों ने सरकार से जल्द बिलावर में बिजली विभाग की वर्कशाप खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
इससे आए दिन खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों की वजह से इलाके में पैदा होने वाली बिजली की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। मोहम्मद रहीम, शम्शदीन, करतार चंद, विशन दास, ताराचंद, शौरीलाल आदि ने बताया कि पूरे कठुआ में बिजली के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करने के लिए महज एक की वर्कशाप है।
यह जिला भर के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने बिलावर सब डिवीजनके लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार से जल्द एक वर्कशाप बिलावर में खोलने की मांग की है। इससे बिलावर के अलावा रामकोट, लोहाई मल्हार और महानपुर तहसीलों के लोगों को विशेष लाभ होगा।
विज्ञापन