फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People demanded laying of tar

लोगों ने तारकोल बिछाने की मांग किया

विज्ञापन
People demanded laying of tar
हादसों को दावत दे रहे छलां पुल पर बने गड्ढे। संवाद - फोटो : KATHUA
रामकोट। तहसील रामकोट के छंला कॉन्वेंट स्कूल के पास पुल पर बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से करीब 6 महीने पहले पुल पर तारकोल बिछाई गई थी लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद विभाग ने पुल की मरम्मत पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। इससे पुल पर गड्ढे इस तरह बन गए हैं कि पुल पर निकलते ही आसपास केवल मिट्टी छा जाती है।
विज्ञापन

सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क पर पिछले 6 महीने पहले तारकोल बिछाई गई थी लेकिन 6 महीने के बाद सड़क पर बिछाई तारकोल पूरी तरह उखड़ गई है। इससे सड़क किनारे दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि जैसे ही पुल के ऊपर से गाड़ी निकलती है तो नजदीक बने ढाबों में मिट्टी पूरी तरह अंदर चली जाती है। खाने का सामान खराब हो जाता है। छंला के रहने वाले मनु शर्मा का कहना है कि सड़क पर गड्ढे इस तरह बन गए हैं कि उस पर दुपहिया वाहन चालकों का चलना भी मुश्किल हो गया है। जल्द से जल्द विभाग से सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed