{"_id":"82dfbf9bfad5b8e44974b2fe064aa14f","slug":"people-celebrate-navratra-festival-with-joy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से नवरात्र महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से नवरात्र महोत्सव मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Fri, 26 Sep 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को पहले नवरात्र के शुभ अवसर पर शिवसेना (बाल ठाकरे) ने माता वैष्णो देवी और शिवसेना (भारत) ने सुकराला देवी के लिए शहर से गाजे-बाजे के साथ छड़ी यात्रा रवाना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने माता के जयघोष के साथ माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
सुबह दस बजे से ही भगत सिंह पार्क के पास श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था।
शिवसेना (बाल ठाकरे) के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को माता वैष्णो देवी और शिवसेना (भारत) की ओर से माता सुकराला देवी के दर्शनों के लिए छह सौ श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया। अतिरिक्त जिला पुलिस प्रमुख योगेश शर्मा और डीएसपी मुख्यालय मुशीम अहमद ने यात्रा को शहर से रवाना किया।
विज्ञापन
आयोजन कमटी के सदस्यों ने आशापूर्णी मंदिर में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद श्रद्धालु शोभायात्रा निकालते हुए माता के दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे से माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन