{"_id":"6816756aa74e3319890038a3","slug":"people-are-troubled-due-to-non-construction-of-the-bridge-kathua-news-c-201-1-knt1008-119825-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पुल का निर्माण नहीं होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पुल का निर्माण नहीं होने से लोग परेशान
Sun, 04 May 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 04 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
रामकोट। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बनी पौंगरन से भड्डू पर पड़ते सूत्र खड्ड नाले पर पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि बारिश के दाैरान नाले के पानी का बहाव सड़क से होने पर आवागमन कई-कई घंटे बंद रहता है।
लोगों को नाला पार करने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ता है या कई बार लोग पानी के तेज बहाव के दौरान अपनी जान पर खेलकर सड़क पार करते हैं।
स्थानीय लोगों में जोरदार सिंह संदेश सिंह और जगजीत सिंह ने बताया कि कई बार कलबर्टों के बंद होने के कारण पानी सड़क पर से बहता है, जिससे छोटे वाहनों का आवागमन ठप हो जाता हैै। नाले पर पुल नहीं होने के चलते इलाके के बड़ी संख्या मेंभड्डू, टाडली, अडला त्रापड़ा, छुआरा आदि इलाकों के सैकड़ों लोग आवागमन में बरसात के दौरान परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूत्र खड्ड नाले पर पुल नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों का नाले के उपर से आवागमन करना खतरे भरा रहता है। संवाद