फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   patwari suspend

Kathua News: भ्रष्टाचार की शिकायत पर एक पटवारी निलंबित

विज्ञापन
patwari suspend
कठुआ। भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला उपायुक्त कठुआ ने एक पटवारी को निलंबित कर दिया है। मामला फ्लोट का बताया जा रहा है, जहां राजस्व कर्मी ने फर्द की एवज में रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

शिकायत जिला उपायुक्त तक पहुंची। इसके बाद जांच की गई और पटवारी को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की यह पहली शिकायत नहीं थी। इससे पहले भी लगातार लोग शिकायत करते आ रहे थे लेकिन सुनवाई नहीं थी। उधर, प्रशासन ने अब लोगों की सहूलियत के लिए भ्रष्टाचार विरोधी नियंत्रण कक्ष तैयार कर दिया है। बाकायदा हेल्पलाइन नंबर 01922 232300 जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि राजस्व विभाग में किसी भी तरह की रिश्वत की मांग करने वाले के खिलाफ इस नंबर पर शिकायत की जा सकती है। इस नियंत्रण कक्ष की मॉनिटरिंग खुद डीसी कठुआ डॉ. राकेश मिन्हास करेंगे। जिला उपायुक्त ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि कोई राजस्व अधिकारी प्रमाण पत्र जारी करने सहित राजस्व सेवाएं प्रदान करने के बदले रिश्वत मांगता है या अवैध रूप से लाभ मांगता है तो जनता को तुरंत घटना की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ऐसी शिकायतों के समाधान के लिए कठुआ के डीसी कार्यालय परिसर में एक समर्पित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। लोग बताए गए नंबर पर सुबह 11 से शाम पांच बजे तक कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। सभी शिकायतों की गहन जांच की जाएगी और भ्रष्ट आचरण में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 अधिनियम की धारा 217 के अनुसार, जो व्यक्ति तुच्छ या फर्जी शिकायतें करते हैं, उन्हें एक साल तक की कैद या 10,000 तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।


..................

भ्रष्टाचार को लेकर मिली शिकायत के बाद जांच की गई थी। इसके बाद एक पटवारी को निलंबित किया गया है। ऐसे मामले राजस्व विभाग में दोबारा न हों, इसके लिए आम लोगों से खुलकर सामने आकर शिकायत करने की अपील की जाती है। शिकायतकर्ता हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसकी जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसमें झूठी शिकायतों पर शिकायकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। -डॉ. राकेश मिन्हास डीसी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed