{"_id":"6228fa63b929577c410d4315","slug":"patwari-s-indefinite-strike-continued-for-the-sixth-day-kathua-news-jmu2554160151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठें दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठें दिन भी रही जारी
विज्ञापन
डीसी कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते पटवारी। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। राजस्व रिकार्ड मामले में राजस्व अधिकारियों की गिरफ्तारी का विरोध में पटवारियों की हड़ताल छठें दिन भी जारी रही। बुधवार को डीसी कार्यालय में कठुआ, नगरी परोल, डिंगा अंब, हीरानगर और मढ़ीन तहसील से आए सैकड़ों पटवारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
ऑल जम्मू कश्मीर पटवार एसोसिएशन के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर रहे पटवारियों ने गिरफ्तार किए गए पटवारियों को रिहा करने के साथ सभी पटवारियों को कार्यालय उपलब्ध करवाए जाने से पहले अपना संषर्घ बंद न करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी दोनों मांगों को पूरा नही किया जाता है तब तक उनकी हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी। पटवार एसोसिएशन के जिला उप प्रधान कामरान भट्ट ने बताया कि पिछले छह दिनों की हड़ताल के बाद आज जम्मू में राजस्व सचिव के साथ हुई बैठक भी बेनतीजा ही रही है। क्योंकि अभी तक उनकी मांगों को पूरा करने के बारे में पुख्ता रोडमैप नही बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पटवारियों के पास पटवारखाने नहीं हैं। ऐसे में पटवारियों के पास रिकार्ड सुरक्षित रखने के लिए ऐसा कोई स्थान नही हैं। जहां रिकार्डो को सुरक्षित रखा जा सके। लिहाजा उनकी हड़ताल अब तब तक जारी रहेगी जब तक पुलिस उनके साथियों को रिहा न करती और पटवारी को सरकार द्वारा कार्यालय उपलब्ध नही करवा दिया जाता। इसके लिए जितने भी दिन उन्हें संघर्ष करना पड़ेगा वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। धरने में एसोसिएशन के हिदायत उल्ला मलिक, मोहम्मद रफी, डॉ आदर्श कुमार, मोहम्मद इकबाल वानी, अरुण कुमार, रमन कुमार, चैन सिंह आदि उपस्थित रहे।
-----------------------------------