{"_id":"69581730c097516ead0f6014","slug":"parkash-parv-kathua-news-c-201-1-knt1006-127855-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहर में आज निकाला जाएगा भव्य नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहर में आज निकाला जाएगा भव्य नगर कीर्तन
Sat, 03 Jan 2026 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
श्री गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी करवाएगी आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। श्री गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ की ओर से भव्य धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जा रही है। कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने बताया कि यह पर्व सिख इतिहास का एक महान अध्याय है जो हमें धर्म, साहस और सेवा की प्रेरणा देता है।
उन्होंने बताया कि प्रकाश उत्सव के तहत 3 जनवरी को सुबह 9 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा, और इसके बाद शहर में भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला भर से आने वाली संगत शामिल होगी। शहर के मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला जाने वाला नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा संपन्न होगा। 5 जनवरी को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब का भोग होगा जिसके पश्चात शबद कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्वान वक्ता गुरुओं के इतिहास व उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे। दोपहर को परंपरा के अनुसार गुरु का लंगर संगत को परोसा जाएगा। प्रधान भोला ने कहा कि यह पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश देने का अवसर है। लिहाजा हर पंथ व धर्म के लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर को सफल बनाएं।