{"_id":"629e4cc262e3140ccd3fe6ac","slug":"paramedical-staff-strikes-on-pending-demands-kathua-news-jmu2613772161","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों को लेकर पैरामेडिकल स्टाफ ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों को लेकर पैरामेडिकल स्टाफ ने की हड़ताल
महात्मा गांधी जच्चा-बच्चा अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते पैरामेडिकल स्टाफ सदस्य?
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। स्वास्थ्यकर्मियों की लंबित मांगों पर सरकार द्वारा कदम न उठाए जाने के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के सभी श्रेणी के पैरामेडिकल स्टाफ ने एक बार फिर हड़ताल का रास्ता अख्तियार करते हुए आवाज बुलंद की है। सोमवार को जिला अस्पताल सहित जिला भर के सीएचसी, पीएचसी, एनटीपीएचसी, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों और उपकेंद्रों आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने पूरा दिन हड़ताल पर बैठकर जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से उनकी मांग जल्द पूरी करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
हड़ताल का नेतृत्व कर रहे जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के जिला प्रधान नीरज मलागर ने बताया कि आवश्यक सेवा के दायरे में आने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को चलाने में अहम किरदार निभाने वाले पैरामेडिकल स्टाफ के प्रति सरकार का रवैया अनदेखी का ही रहा है। जिसके कारण उन्हें धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सभी श्रेणियों की डीपीसी करवाना, 2211 हेड का स्थायी समाधान और लंबित वेतन जारी करने, फार्मासिस्टों का पंजीकरण और ओपीएस की बहाली है। जिन पर सरकार द्वारा गौर किए जाने के कारण उन्होंने गत 24 मई को 3 घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर सरकार को चेतावनी दे दिया था। इसके बाद भी सरकार अपने रवैए में बदलाव नही किया है। मजबूर होकर उन्हें आज भी हड़ताल पर आना पड़ा है। अगर अभी सरकार ने उनकी मांग नही सुनी तो फेडरेशन इसके खिलाफ और कड़ा रवैया अपनाने से पीछे नही रहेगी। जिला भर जारी पैरामेडिकल स्टाफ की हड़ताल के चलते जिला अस्पताल सहित उपजिला अस्पताल नगरी परोल, उपजिला अस्पताल हीरानगर, उपजिला अस्पताल बिलावर, उपजिला अस्पताल बनी और उपजिला अस्पताल बसोहली व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवा के लिए लोंगों को परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।